बीना: बीना-कुरवाई रोड पर कार खंभे से टकराकर पलटी, 3 घायल; डायल 112 ने बचाई जान
Bina, Sagar | Oct 22, 2026 कार चालक संजीव दीक्षित अपने साथी अजय रैकवार और रविंद्र ठाकुर के साथ कुरवाई की ओर जा रहे थे। गुरुवार सुबह कुरवाई रोड पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची।