संभल में गंगा नदी की बाढ़ ने हालात गंभीर कर दिया है। नरौरा बैराज से 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जुनाबई थाना क्षेत्र के बझांगी गांव में गंगा का पानी घुस गया है। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बीच प्रशासन की व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
#sambhal #sambhalnews #gangaflood #floodalert #uttarpradeshnews #upnews #ganga #floodsituation #monsoonnews #weatherupdate #primenews
[sambhal flood news, ganga flood, bajhangi village flood, narora barrage water release, up flood news, uttar pradesh monsoon]