सैदपुर: हसनपुर गाँव में चौपाल, बिजली आपूर्ति और आयुष्मान कार्ड का डेटा न मिलने पर मंडलायुक्त भड़के, अधिकारियों को लगाई फटकार
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे ’सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण जन जागरूकता अभियान’ के तहत शनिवार की शाम हसनपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चौपाल में पहुँचे वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंधित को निर्देश दिए।