ज्ञानपुर: बैनामा दस्तावेज़ में नई व्यवस्था के तहत व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान की मांग
भदोही में सहायक महानिरीक्षक निबंधन राजेश शर्मा के निर्देश के बाद जमीन रजिस्ट्री में लागू नई व्यवस्थाओं में व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देते हुए स्टांप वेंडर और दस्तावेज़ लेखकों ने समाधान की मांग की गई है। बुधवार को लगभग 12 बजे ज्ञानपुर रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचे स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखको ने समाधान की मांग की है।