गुमला: गैस की समस्या में कपूर-गुड़ का सेवन करने से बिगड़ी युवक की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | May 11, 2026 सदर थाना क्षेत्र के भरदा निवासी 22 वर्षीय युवक जलक साहू की तबीयत कपूर का सेवन करने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत होने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सोमवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार जलक साहू पिता बालकिशन साहू को लंबे समय से पेट में गैस की समस्या रहती थी।