नवाबगंज: बाराबंकी में कृषि विविधीकरण पर डीएम ने सख्ती दिखाई, फसल बीमा कवरेज बढ़ाने और थीम आधारित एफपीओ गठन के दिए निर्देश
बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की योजनाओं की बुधवार करीब 2 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विविधीकरण, बागवानी विकास और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। डीएम ने अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने, थीम आधारित किसान उत्पादक संगठनों यानी एफपीओ के गठन के निर्देश दिए।