तिलहर: कटरा पुलिस ने हरिहरपुर दक्षिणी के यूकेलिप्टस बाग से तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
दरअसल थाना कटरा पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिहरपुर दक्षिणी गांव के रहने वाले राजकुमार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।