रामपुर मनिहारन: रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में मल्हीपुर-हलगोवा मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल
थाना रामपुर क्षेत्र में मल्हीपुर चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर गुरुवार दोपहर 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्हीपुर रोड से हलगोवा रोड की ओर जा रहे स्प्लेंडर बाइक सवार युवक की अचानक पीछे से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सड़क पर एक अज्ञात वाहन आ जाने से स्थिति बिगड़ गई और दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।