पोहरी: पोहरी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Pohri, Shivpuri | Jul 11, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव में 03 जुलाई को जमीनी विवाद की प्रताड़ना से तंग आकर एक शख्स ने डीजल/पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने शनिवार दोपहर 3 बजे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जिन्हें जेल भेज दिया।