सदर: फर्जी प्लॉट बेचकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद किए गए
Sadar, Lucknow | Apr 21, 2026 राजधानी लखनऊ में प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले शातिर आरोपी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन की टीम ने आरोपी सर्वेश कुमार पाण्डेय (36) निवासी रतनखंड, शारदानगर से दबोचा है।