अरवल: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अरवल में किसान महासभा का धरना, कदवन जलाशय और सोन नहर के आधुनिकीकरण की मांग
Arwal, Arwal | May 28, 2025 सदर प्रखंड में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा धरना दिया गया। धरने में इंद्रपुरी (कदवन) जलाशय निर्माण, सोन नहर के आधुनिकीकरण, बिहटा-बारुण रेलवे लाइन निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं की पूर्णता और किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देने जैसी मांगें उठाई गईं। भाकपा-माले विधायक महानंद सिंह ने प्रधानमंत्री से क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की।