अरवल: अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर कस्तूरबा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Arwal, Arwal | May 28, 2025 मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेड डॉट एक्टिविटी, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद, रैली व क्विज के माध्यम से छात्राओं ने माहवारी पर खुलकर बात करने और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।