अरवल: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर अरवल में निकाली गई जागरूकता रैली
Arwal, Arwal | May 28, 2025 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जिला प्रशासन अरवल व महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रचना सिन्हा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महादलित टोलों की किशोरियाँ, छात्राएं व सेविकाएं शामिल रहीं। माहवारी स्वच्छता किट का वितरण किया गया एवं ‘खिलती कलियाँ’ फिल्म प्रदर्शित की गई।