अकलतरा: बाना गांव से शराब पीने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, उसके खिलाफ केस दर्ज
अकलतरा थाना पुलिस ने बाना गांव से शराब पीने वाले दुकालू राम धोबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दुकालू राम धोबी के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी मिली कि शाम को बाना गांव के सार्वजनिक जगह आंगनबाड़ी के पास दुकालू राम धोबी शराब का सेवन का रहा है। फिर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।