अकलतरा के मिनीमाता मोड़ चौक से NH फोर लेन सड़क तक पहुंच मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम की मौजूदगी में मार्ग पर आवाजाही अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से सांकेतिक बोर्ड और स्टॉपर भी लगाए गए हैं।