अकलतरा: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह
अकलतरा रेल्वे स्टेशन का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण काम का निरीक्षण करने अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान अकलतरा विधायक ने स्टेशन मास्टर और रेल्वे के इंजीनियर की उपस्थिति में फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म में लग रहे टाइल्स, रेल्वे स्टेशन के बाहर किए गए कार्य सहित अन्य सभी कार्यों का जायजा लिया।