अकलतरा: कोटमीसोनार गांव से शराब पीने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, थाना में मामला दर्ज
अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से शराब पीने वाले राजेश जांगड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में राजेश जांगड़े के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी मिली कि, शाम में कोटमीसोनार गांव के सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन का रहा है। फिर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और शराब पीते राजेश जांगड़े को गिरफ्तार किया है।