अकलतरा: तागा के संकुल केंद्र में जिला प्रशासन और यूनिसेफ की संयुक्त पहल पर युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम का आयोजन
अकलतरा ब्लॉक के तागा गांव में स्थित संकुल केंद्र में ज़िला प्रशासन और यूनिसेफ की संयुक्त पहल पर युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकलतरा विकास अनुविभागीय अधिकारी विक्रांत आंचल, नायब तहसीलदार चन्द्र कुमार साहू और अकलतरा विकास खंड समन्वयक नरेन्द्र कश्यप कार्यक्रम में मौजूद रहे और स्वयंसेवकों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।