परिहार: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 11 घायल
परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में बच्चों के विवाद ने गुरुवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला और बच्चियों समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ पड़ोसी भी चोटिल हो गए।