वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज, 2.24 करोड़ की 8 सड़कों का हुआ उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2026 वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज: 2.24 करोड़ की 8 सड़कों का उद्घाटन वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विभिन्न इलाकों में 224.61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।