गाण्डेय: गांडेय क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण, उपायुक्त को दिया आवेदन
Gandey, Giridih | Apr 17, 2026
गांडेय क्षेत्र के एक क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर शुक्रवार को 11बजे स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त को आवेदन दिया और समस्या के समाधान की मांग। असल में गांडेय प्रखंड अंतर्गत अहिल्यापुर पंचायत के गादी - माथातड़ी होकर धरधरवा जाने वाली सड़क पर गादी और माथातड़ी के बीच स्थित पुलिया बीते बरसात में ध्वस्त हो गया है।