Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

बस्ती जिले के बनकटी ब्लाक में ग्राम सभा खोरिया में भव्य कथा का आयोजन चल रहा है

Basti, Basti | Feb 17, 2023

MORE NEWS

जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 13 जून 2026

मोहर्रम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने की शांति की अपील

ताजियादारों और धर्मगुरुओं से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान, प्रभारी निरीक्षक मोती चंद रहे मौजूद

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता की। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, शांति सुरक्षा समिति के सदस्य, धर्मगुरु, ताजिया रखने वाले लोग तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई।  
                    शासन के निर्देशों से कराया अवगत
सीओ सदर ने उपस्थित लोगों को शासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाले जाएं। डीजे और अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने कहा कि मोहर्रम के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से सहयोग की अपेक्षा है।  

                    संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
            राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 मोहर्रम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने की शांति की अपील ताजियादारों और धर्मगुरुओं से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान, प्रभारी निरीक्षक मोती चंद रहे मौजूद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता की। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, शांति सुरक्षा समिति के सदस्य, धर्मगुरु, ताजिया रखने वाले लोग तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई। शासन के निर्देशों से कराया अवगत सीओ सदर ने उपस्थित लोगों को शासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाले जाएं। डीजे और अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने कहा कि मोहर्रम के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 13, 2026

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जून 2026

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' से गूंजा कंपनी बाग पंजाब से आया गुरु गोविंद सिंह का पवित्र 'खंडा', गुरु गोविन्द सिंह चौक पर भव्य स्थापना
सड़क चौड़ीकरण में टूटा था चौक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के प्रयास से हुआ पुनर्स्थापित; खंडा है सिख पंथ का शौर्य, न्याय और एकता का प्रतीक सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर बना कंपनी बाग चौक आज 'बोले सो निहाल' के जयकारों से गूंज उठा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए गुरु गोविंद सिंह चौक को नए स्वरूप में पुनर्स्थापित कर दिया गया है। पंजाब के मोगा से चलकर आया सिखों का पवित्र प्रतीक चिन्ह *'खंडा'* आज पूरे सम्मान के साथ चौक पर स्थापित किया गया। फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से हुए भव्य स्वागत ने माहौल को भावुक कर दिया।  
                          *क्या है खंडा का महत्व:*  
खंडा सिख धर्म का सर्वोच्च धार्मिक प्रतीक है। इसके बीच में दोधारी तलवार *खंडा* सत्य और न्याय का प्रतीक है। इसके चारों ओर *चक्कर* ईश्वर की एकता और अनंत काल को दर्शाता है। दोनों ओर की दो *कृपाणें* मीरी-पीरी यानी आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति का संदेश देती हैं। खंडा त्याग, शौर्य और कमजोरों की रक्षा का संकल्प दिलाता है। गुरु गोविंद सिंह ने इसे पंथ की पहचान बनाया था।  
         एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान का वादा हुआ पूरा 
गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के चलते गुरु गोविंद सिंह चौक को तोड़ना पड़ा था। तब अपर जिला अधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि चौक को पहले से ज्यादा चौड़ा और भव्य बनाया जाएगा। सरदार जगबीर सिंह इनके अथक प्रयास और पीडब्ल्यूडी के जेई अभिषेक सिंह और अवधेश प्रसाद के सराहनीय योगदान से आज यह वादा पूरा हुआ है। नए चौक को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, जिसकी शान अब यह खंडा बनेगा। जैसे ही क्रेन से खंडा को चौक पर उतारा गया, उपस्थित लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के नारों से पूरा कंपनी बाग क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
 इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती, सरदार जगबीर सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरि सिंह बबलू, राजेश चित्रगुप्त, अखिलेश शुक्ला, तरनजोत सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, सनम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह चौक बस्ती की पहचान है। खंडा की स्थापना से शहर की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है।  

                       संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
                 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' से गूंजा कंपनी बाग पंजाब से आया गुरु गोविंद सिंह का पवित्र 'खंडा', गुरु गोविन्द सिंह चौक पर भव्य स्थापना सड़क चौड़ीकरण में टूटा था चौक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के प्रयास से हुआ पुनर्स्थापित; खंडा है सिख पंथ का शौर्य, न्याय और एकता का प्रतीक सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर बना कंपनी बाग चौक आज 'बोले सो निहाल' के जयकारों से गूंज उठा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए गुरु गोविंद सिंह चौक को नए स्वरूप में पुनर्स्थापित कर दिया गया है। पंजाब के मोगा से चलकर आया सिखों का पवित्र प्रतीक चिन्ह *'खंडा'* आज पूरे सम्मान के साथ चौक पर स्थापित किया गया। फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से हुए भव्य स्वागत ने माहौल को भावुक कर दिया। *क्या है खंडा का महत्व:* खंडा सिख धर्म का सर्वोच्च धार्मिक प्रतीक है। इसके बीच में दोधारी तलवार *खंडा* सत्य और न्याय का प्रतीक है। इसके चारों ओर *चक्कर* ईश्वर की एकता और अनंत काल को दर्शाता है। दोनों ओर की दो *कृपाणें* मीरी-पीरी यानी आध्यात्मिक और राजनीतिक शक्ति का संदेश देती हैं। खंडा त्याग, शौर्य और कमजोरों की रक्षा का संकल्प दिलाता है। गुरु गोविंद सिंह ने इसे पंथ की पहचान बनाया था। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान का वादा हुआ पूरा गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के चलते गुरु गोविंद सिंह चौक को तोड़ना पड़ा था। तब अपर जिला अधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि चौक को पहले से ज्यादा चौड़ा और भव्य बनाया जाएगा। सरदार जगबीर सिंह इनके अथक प्रयास और पीडब्ल्यूडी के जेई अभिषेक सिंह और अवधेश प्रसाद के सराहनीय योगदान से आज यह वादा पूरा हुआ है। नए चौक को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया जा रहा है, जिसकी शान अब यह खंडा बनेगा। जैसे ही क्रेन से खंडा को चौक पर उतारा गया, उपस्थित लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। 'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के नारों से पूरा कंपनी बाग क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती, सरदार जगबीर सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरभजन सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरि सिंह बबलू, राजेश चित्रगुप्त, अखिलेश शुक्ला, तरनजोत सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, सनम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह चौक बस्ती की पहचान है। खंडा की स्थापना से शहर की सांस्कृतिक विरासत और मजबूत हुई है। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 13, 2026

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 13 जून 2026

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले: 12 साल में बदली भारत की तस्वीर-तकदीर, मोदी सरकार ने बिना भेदभाव दिया योजनाओं का लाभ सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद: उज्ज्वला से 10 करोड़ परिवारों में खुशहाली, किसान सम्मान निधि से आवास तक बस्ती में पात्रों को मिला लाभ
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की प्रगति के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।  
                सबका साथ-सबका विकास का मूलमंत्र
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्वास और विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। वर्ष 2014 से सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  
उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव और समुचित चिकित्सा के लिए तत्परता से कार्य किया है।  
             इंफ्रास्ट्रक्चर से रक्षा तक भारत आत्मनिर्भर
पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़कों-सम्पर्क मार्गों का विस्तार, रेलवे, बिजली उत्पादन, एयरपोर्ट, रक्षा-अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, एआई जैसे अभिनव प्रयोगों से आमजन को सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं। देश में शांति और कानून व्यवस्था का राज स्थापित है।  
                बस्ती में योजनाओं से पात्र लाभान्वित 
मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व शहरी, मातृ वंदन, जनधन, पीएम स्वनिधि, जन आरोग्य, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शौचालय निर्माण, वृद्धा-निराश्रित महिला-दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया है।  
                       भारत बना वैश्विक नेतृत्व
उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत सभी वर्गों के लिए काम हुआ है।  

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि और प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

                       संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
                 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले: 12 साल में बदली भारत की तस्वीर-तकदीर, मोदी सरकार ने बिना भेदभाव दिया योजनाओं का लाभ सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद: उज्ज्वला से 10 करोड़ परिवारों में खुशहाली, किसान सम्मान निधि से आवास तक बस्ती में पात्रों को मिला लाभ प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की प्रगति के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। सबका साथ-सबका विकास का मूलमंत्र प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्वास और विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। वर्ष 2014 से सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव और समुचित चिकित्सा के लिए तत्परता से कार्य किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर से रक्षा तक भारत आत्मनिर्भर पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़कों-सम्पर्क मार्गों का विस्तार, रेलवे, बिजली उत्पादन, एयरपोर्ट, रक्षा-अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, एआई जैसे अभिनव प्रयोगों से आमजन को सामाजिक-आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं। देश में शांति और कानून व्यवस्था का राज स्थापित है। बस्ती में योजनाओं से पात्र लाभान्वित मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व शहरी, मातृ वंदन, जनधन, पीएम स्वनिधि, जन आरोग्य, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शौचालय निर्माण, वृद्धा-निराश्रित महिला-दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया है। भारत बना वैश्विक नेतृत्व उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत सभी वर्गों के लिए काम हुआ है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि और प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 13, 2026

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जून 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्धजन संवाद, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा बोले- सेवा-सुशासन से बदली देश की तस्वीर

विकास भवन में समाज कल्याण विभाग का कार्यक्रम, कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन किया गया।  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। सेवा और सुशासन को समर्पित सरकार ने गरीब, किसान, महिला और पिछड़े वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।  

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने समाज कल्याण, दिव्यांग जन कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।  

कार्यक्रम में अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान के जिला संवाददाता, हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा सामाजिक कार्यकर्ता माया द्विवेदी मौजूद रहीं। प्रबुद्धजनों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक होना चाहिए ताकि हर पात्र व्यक्ति लाभ उठा सके।  

                   *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
             *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्धजन संवाद, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा बोले- सेवा-सुशासन से बदली देश की तस्वीर विकास भवन में समाज कल्याण विभाग का कार्यक्रम, कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। सेवा और सुशासन को समर्पित सरकार ने गरीब, किसान, महिला और पिछड़े वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने समाज कल्याण, दिव्यांग जन कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान जैसी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान के जिला संवाददाता, हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा सामाजिक कार्यकर्ता माया द्विवेदी मौजूद रहीं। प्रबुद्धजनों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक होना चाहिए ताकि हर पात्र व्यक्ति लाभ उठा सके। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jun 13, 2026

बस्ती: गा*ली*ग*लौज और मा*रपी*ट का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
#followerseveryone #nirmalupdates #bastinews

बस्ती: गा*ली*ग*लौज और मा*रपी*ट का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार #followerseveryone #nirmalupdates #bastinews

Basti, Basti | Jun 13, 2026