कानपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस यूथ NSUI ने किया विरोध का ऐलान
संघ प्रमुख मोहन भागवत के कानपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस की यूथ विंग एनएसयूआई ने बुधवार 12:00 बजे विरोध का ऐलान कर दिया है। NSUI के नेता सौरभ बताया कि, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिन्दू आस्था के प्रतीक महाकुंभ में न जाने पर विरोध स्वरूप तिलक हॉल मेस्टन रोड होते हुए मोहन भागवत को गंगाजल दिया जाएगा पुलिस ने कांग्रेस ऑफिस तिलक हॉल को पूरी तरह घेर लिया है।