कानपुर: कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोका
बुधवार शाम 5 बजे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में तिलक हॉल से कांग्रेसी निकलकर मेस्टन रोड होते हुए बड़ा चौराहा तक निकले। लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। जिसके कारण ये कदम उठाया गया है।