शहपुरा: रनगांव में किसान की बाड़ी में निकला विशालकाय अजगर, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
शहपुरा विकासखंड के रनगांव में किसान की बाड़ी में अचानक विशालकाय अजगर निकाला जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र को सूचना दी और सर्पमित्र ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया । दरअसल विशालकाय अजगर के चलते गांव में अफरातफरी माहौल बन गया रविवार सुबह 11:00 सर्प मित्र ने अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ा ।