बीसलपुर: चठिया सेवाराम गांव में छत पर काम करते समय युवक एचटी लाइन से टकराया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चठिया सेवाराम में अपने घर की दो मंजिला छत पर काम कर रहे एक 30 वर्षीय युवक 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।