जिला अस्पताल आगर में सोमवार शाम 4 बजे सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने बाल मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर 4 एएनसी जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा प्रसव पूर्व व पश्चात सभी रिकॉर्ड संधारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर सुपोषित होने तक उपचार जारी रखा जाए।