चकरनगर: 68 वर्षीय पूर्व प्रधान पहलवान जगदीश गुर्जर पंचतत्वों में विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
पारपट्टी क्षेत्र के ग्राम मर्दानपुरा निवासी पूर्व प्रधान पहलवान जगदीश गुर्जर ने 68 वर्ष की आयु में ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दुःखद खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।ग्वालियर से शव जैसे ही पैतृक गांव आया तो कोहराम मच गया। दो दिन पूर्व अकस्मात पेट दर्द से बीमार हुए थे। बुधवार दोपहर करीब 12बजे पंचनद संगम पर अंतिम संस्कार किया