गया टाउन सीडी ब्लॉक: शहर की यातायात समस्या को लेकर सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक
गयाजी शहर की यातायात समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस में आज शनिवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने की। बैठक में सदर एसडीओ ऋशलय श्रीवास्तव व डीएसपी टाउन 1 सहित अन्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी आज दिनांक 20 दिसंबर शनिवार की शाम 5 बजे भाजपा नेता ऋषि लोहानी ने दी है।