आनी: आनी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा चीटे का नशा, भाजपा महामंत्री आनी योगेश वर्मा
Ani, Kullu | Jul 19, 2024 भाजपा महामंत्री आनी योगेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा की आनी क्षेत्र में नशा तेजी से फैल रहा है,उन्होंने कहा की आज के समय में आनी क्षेत्र में खुले में चिटा जैसा नशा बिक रहा है। जिससे की जनता भी परेशान है। उन्होंने डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ से अपील की है की इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाए ताकि क्षेत्र में नशे के खिलाफ रोक लगे।