मांट: मिठ्ठोली में भाकियू टिकैत का धरना स्थगित, अधिकारियों के आश्वासन के बाद मिला समय
Mat, Mathura | Oct 21, 2026 मांट के गांव मिठ्ठोली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का चल रहा किसानों का धरना विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धरने की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई, बिजली और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।