कौंच: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, कोंच सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Konch, Jalaun | Jun 9, 2026 कोंच सीएचसी में मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व को बताया।