ब्यावरा: ब्यावरा शहर के पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान
ब्यावरा शहर के पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ शुक्रवार सुबह 8:00 बजे करीब श्रमदान किया।