मधेपुरा: मधेपुरा में भूपेंद्र नारायण मंडल की राजकीय जयंती मनाने की मांग तेज हुई
मधेपुरा में महामना भूपेंद्र नारायण मंडल की राजकीय जयंती और पुण्यतिथि जिला मुख्यालय में भी आयोजित करने की मांग उठी है। आजाद पुस्तकालय के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव से मुलाकात कर बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शोध पीठ स्थापित करने की भी मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया