धौलपुर: विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की गई रिट पिटीशन, आपराधिक मामलों की जानकारी न देने का आरोप, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से साल 2023 में बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़े रीतेश शर्मा ने धौलपुर की कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल रिट पिटीशन दायर की है। बीएसपी प्रत्याशी रीतेश शर्मा ने रिट पिटीशन में नामांकन के दौरान विधायक द्वारा आपराधिक मामलों की जानकारी के लिए शपथ पत्र नहीं देने का आरोप लगाया है।