शिवपुरी में शादी के झांसे में फंसाकर 40 हजार रुपये ठगने और इसके बाद उल्टा पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने का एक अनोखा मामला सामने आया है। पीड़ित युवक होतम ने आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।