गुना नगर: ग्राम नसीरा में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में 24 वर्षीय भावना यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जहर देने का आरोप लगाया है। बुधवार 13 मई शाम 3 बजे तबीयत बिगड़ने पर भावना को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 6:30 बजे उसकी मौत हो गई। गुरुवार 14 मई को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।