रानीगंज: बीरापुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे रोड किनारे गिरे विद्युत तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
रानीगंज तहसील क्षेत्र के पांडे तारा पावर हाउस के अंतर्गत बीरापुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे बस्ती के पास रोड किनारे गिरे विद्युत तार को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। हाल ही में आए तेज तूफान के चलते बिजली का तार काफी नीचे लटक गया था। विद्युत पोल और तार गुरुवार को शाम जब आने जाने वाले रास्ते पर बारातियों से भरी बस जा रही थी तो उस समय बिजली