नागौद: मैहर जिले में बनाए गए 1271 गणना ब्लॉक
Nagod, Satna | Apr 18, 2026 भारत की जनगणना का कार्य मैहर जिले में शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना एप के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर अपनी स्व गणना कर सकता है। इसके बाद 1 मई से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना की जाएगी। प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मैहर और कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने रखी अपनी ओर से बात।