पुष्पराजगढ़: करन पठार पुलिस ने लापता 20 वर्षीय युवती को किया दस्तयाब
बुधवार 5:00 बजे करन पठार पुलिस ने लापता 20 वर्षीय युवती को दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। कार्यवाही के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के गुमशुदगी की शिकायत परिजनों के द्वारा दर्ज कराई थी जिस पर अपराध दर्ज करते हुए उसकी तलाश प्रारंभ की गई और ढूंढने के बाद परिजनों को सकुशल उसे सौंप दिया गया।