अटरू: अटरू के नदी पार क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश हुई
Atru, Baran | Jun 30, 2026 अटरू कस्बे सहित नदीपार क्षेत्र में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रात्रि में भी रुक रूक कर जारी रहा। बतादें कि नदी पार क्षेत्र के सकतपुर, नोहल्या , खानपुरियां , झाड़ोता, भौंरा, खेड़ली रावन, किशनपुरा, रिछंदा, सुभाषपुरा , बेहलावन,कराड़िया हाड़ा,धूमेन,बिछालस सहित अनेक गांवो मे सोमवार से आसमान मे काली घटाए छाई रही ओर शाम के समय मौसम ने करवट ली।