पलिया: पलिया कोतवाली परिसर में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर हुई बैठक, CO ने ताजिए की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा न होने की दी जानकारी
प्रिया कोतवाली में आज शनिवार को मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीओ ने स्पष्ट किया कि ताजिए की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि नगर में कई विद्युत लाइनें काफी नीची है।और ऊंचे ताजिए हादसे का कारण बन सकते हैं।