पलिया: इंसाफ की जंग में आग लगाने को मजबूर हुआ किसान, तहसील परिसर में आत्मदाह का किया प्रयास, मचा हड़कंप
पलिया तहसील क्षेत्र के ऐंठपुर गांव निवासी किसान रामचंद्र आज शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर पलिया तहसील पहुंचे थे, लेकिन इस बार वो हाथ में कागज़ नहीं, खुद को आग लगाने की तैयारी लेकर पहुंचे। रामचंद्र ने जमीन विवाद से त्रस्त होकर तहसील परिसर मे आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मची अफरा तफरी।