पलिया: आगामी मोहर्रम के त्यौहार से पहले पड़रिया तुला पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ
भीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया तुला पुलिस चौकी में शुक्रवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। गोला क्षेत्राधिकारी गवेंद्र गौतम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विशेष रूप से इस बार ताजिया की ऊंचाई 15 फीट तक सीमित रहने का फैसला लिया गया।