पलिया: पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान में सड़क निर्माण बना मज़ाक, नालों का मलबा बन रहा निर्माण कार्य का आधार, खड़े हुए सवाल
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि निर्माण में नई मिट्टी की जगह नगर के नालों से निकला मलबा भरा जा रहा है। इसके अलावा पुरानी जर्जर नालियों पर केवल प्लास्टर कर नया दिखाने की कोशिश जा रही है।वही नगर पालिका अध्यक्ष ने जल्द निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।