इटावा: लवेदी के चिंडोली गांव में मां-बेटे की मौत पर गहराया रहस्य, भाई ने जताई हत्या की आशंका, पेनल से कराया जा रहा पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | May 2, 2026 लवेदी के ग्राम चिंडोली में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया। 50 वर्षीय गुड्डी देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि उनके 22 वर्षीय पुत्र विवेक का शव जमीन पर पड़ा था। हृदयविदारक दृश्य देख पिता सतार सिंह सुध-बुध खो बैठे और यमुना में कूदने दौड़ पड़े, जिन्हें ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। पेनल से पीएम कराया गया।