हुज़ूर: भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर 1 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई
Huzur, Bhopal | Oct 14, 2024 भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर 1 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत मंत्री-विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विजयपुर सीट पर एक ही प्रत्याशी वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम सामने आया । विजयपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई।