बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी रूम में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
बांसवाड़ा जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में इस कार्रवाई को तेज किया गया है।गुरुवार दोपहर1:30बजे जिला कलेक्टर ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला मौजूद रहे।