बांसवाड़ा: बावलियापाड़ा गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत पर मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत बावलियापाड़ा गांव में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने बुधवार दोपहर 3:15 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसी गांव के कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए परिवाद में बावलिया पाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र हकरा ने बताया कि उस उसका पुत्र अनिल गांव की एक युवती को भगा ले गया था।