बांसवाड़ा: शारदा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, सिर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के शारदा गांव में बुधवार दोपहर 1बजे पूर्व के विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट सिर पर लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बुधवार शाम 4: 45 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरवीरदास पुत्र मोहनलाल निवासी शारदा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।